सुंदरकांड व छप्पन भोग में पहुंचे श्रद्धालु।

SHARE:

हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड व बालाजी के छप्पन भोग का हुआ आयोजन।

श्रद्धालुओं ने बालाजी के प्रसाद के रूप में किया भोजन ग्रहण।

घाणेराव,पाली।

घाणेराव कस्बे के गुड़ा भोपसिंह रोड स्थित श्री सिद्ध अभयदाता हनुमान आश्रम उर्फ बाबा धूनी के महंत श्री देवीदास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में इस दौरान देवीदास जी के शिष्य विष्णुदास जी महाराज ने सभी पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संतो का आशीर्वाद लिया व बालाजी के  व देवलोक श्री हनुमानदास जी महाराज की

चौखट पर  शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।

मारवाड़ जंक्शन के कैलाश सोनी, ओमप्रकाशजी वैष्णव एंड  ग्रुप ने सुंदर की कथा का वाद्ययंत्रों की मंगलध्वनी के साथ उच्चारण के दौरान यहां पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं ने साथ साथ एक स्वर में उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया।

इस दौरान आश्रम को भव्य लाईट डेकोरेशन,तोरण,मंडप इत्यादि से सुशोभित किया गया। बालाजी के छप्पन भोग का आयोजन कर भोग लगाया। श्रद्धालुओं भक्ति संध्या का आनंद उठाया। कार्यक्रम में बाबाधूनी आश्रम सेवा समिति के तमाम सदस्य व्यवस्था में जुटे हुए थे।

इस दौरान घाणेराव के सूरजकुंड के पंच तीर्थ स्थित वीर हनुमान जी मंदिर से भव्य वरघोड़े का आयोजन किया जिसमें कस्बे का प्रमुख मार्गो से निकल कर मंदिर पर महा आरती का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। इसी तरह गुप्तेश्वर स्थिति हनुमानजी,मोती गिरी जी की धूनी के हनुमान,बापी के हनुमानजी रोकी के बालाजी सहित बजरंगबली के देवालयों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment