भजन संध्या,महाप्रसादी,रेशे,ध्वजा रोहण,सहित कई कार्यक्रमों के साथ गुप्तेश्वर महादेव जी का दो दिवसीय मेला धूमधाम से सम्पन्न।
महाप्रसादी उमड़ा भक्तों का रेला,महिलाओं ने गाये महादेव के गीत।
घाणेराव,पाली
श्री गुप्तेश्वर महादेव व द्वादश ज्योतिर्लिंग का 50 वा दो दिवसीय विशाल भव्य मेला मंगलवार सुबह से शुरू हुआ जो बुधवार की देर रात सम्पन्न हुआ।
शिव नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन की फले चुंदड़ी के लाभार्थी स्व.लीलाबाई मोहनराज जी काठेड परिवार तथा संत महात्माओं व कांग्रेस नेता रतन जनवा,डिंपल राठौड़,भवानीसिंह का भी मंडल केवपदाधिकारियों ने गोडवाड की परंपरा के अनुसार स्वागत किया।
मेले में दूसरे दिन भव्य वरघोड़ा निकला,व कई प्रकार की रेशों का आयोजन किया गया। इस दौरान गुप्तेश्वर महादेव व हनुमानजी की ध्वजा की बोली लगाकर वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। दो दिन व रात में मेले लगी में दुकानों पर महला पुरुष व बच्चों फाग खरीदने व झूला झूलने के लिए भीड़ लगी हुई थी।
मेले में दोनों रात्री में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम धर्मेंद्रसिंह परिहार एंड पार्टी के बैनर तले आयोजित हुई। जिसमे राजस्थान,दिल्ली व गुजरात के नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मेले की व्यवस्था में मेले के संरक्षक घनश्यामदास निंबार्क,तेजसिंह मांगलिया, नरपतसिंह मेफावत,अध्यक्ष भरतसिंह देवल, उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मेवाड़ा व मफ़त सोनी,गुलाबचंद खत्री,सालमसिंह राठौड़,मांगीलाल डी सुथार, मांगीलाल एन सुथार,
कपूर माली,के नेतृत्व में मंडल के तमाम पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए है। मेला क्षेत्र को मंडप,तोरण द्वार व आकर्षक रोशनी से सुशोभित किया गया है। मंच का संचालन अशोक वैष्णव ने किया। 

ने किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





