हनुमान जन्मोत्सव पर वरघोड़ा,सुंदरकांड पाठ व भजनसंध्या का आयोजन होगा।

SHARE:

मुंडारा मे हनुमान जन्मोत्सव पर वरघोड़ा,सुंदरकांड पाठ व भजनसंध्या का आयोजन होगा।

मुंडारा,पाली।

हनुमान जन्मोत्सव पर गावं में वरघोड़ा, सुंदरकांड व भजनसंध्या का आयोजन किया जाएगा।
गुरुवार,2 अप्रैल को जन्मोत्सव के अवसर पर गावं के आईदानपुरा स्थित श्री बड़लेश्वर हनुमान मंदिर परिसर से बड़लेश्वर हनुमान नवयुवक मंडल के तत्वावधान में दोपहर 2 बजे रोकड़िया व बड़लेश्वर हनुमान मंदिर शिखर पर गाजों बाजों के साथ ध्वजा चढ़ाकर पूजा अर्चना कर वरघोड़ा गावं के मुख्य मार्गो से निकाला जाएगा।वरघोड़ा में भगवान का स्वांग रचकर हनुमान,राम,लक्ष्मण,सीता,
गौरी-शंकर आदि की झांकिया निकाली जाएगी।
अध्यक्ष राजेन्द्रकुमार सोनीगरा ने बताया कि शाम को एक शाम बड़लेश्वर हनुमान के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा।कार्यकर्ता चम्पालाल सुथार, एडवोकेट अक्षय मेवाड़ा, महिपालसिंह सांखला, अभिषेक मेवाड़ा, मनीष सुथार,आनंदसिंह,शांतिलाल मेवाड़ा,रविपालसिंह व रणजीत सुथार जन्मोत्सव को सफल बनाने में सहयोग कर रहे है।
गावं के तारावा चौक स्थित कष्टभंजन हनुमान मंदिर पर शकुंतलाबाई सरेमल कोठारी परिवार के द्वारा शाम को पूजा अर्चना कर रोठ चढ़ाकर सुंदरकांड पाठ का वाचन व भजन संध्या कार्यक्रम होगा।साथ ही हनुमान दादा का बर्थडे केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा।कार्यक्रम दरम्यान महाआरती व इनामी लक्की ड्रा भी रखा गया है।

मुंडारा-01.04.2026
गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा
9829038045
9610038045

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment