ऐसीबीईओ देसूरी ने विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए निर्देश।

SHARE:

नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ,ऐसीबीईओ देसूरी ने विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
सादड़ी,पाली।

आज से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का झूंपा , राजकीय प्राथमिक विद्यालय राणकपुर रोड़ सादड़ी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुथारों का गुड़ा का निरीक्षण कर विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर प्रवेशोत्सव, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण व हरियालो राजस्थान के लिए पौधरोपण हेतु स्थान चिन्हीकरण की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन के संस्था प्रधान महेंद्र देवपाल ने बताया कि माली ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को नियमित रूप से समय पर विद्यालय आने, अध्ययन करने,समय पर कक्षा कार्य व गृहकार्य करने, विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया तत्पश्चात निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की। माली ने स्टाफ बैठक लेकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की कार्ययोजना की जानकारी ली तथा अब तक के हाऊस होल्ड सर्वे प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माली ने कहा कि कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। माली ने शिविरा पंचांग की जानकारी देते हुए विद्यालय योजना बना कर इसकी पालना सुनिश्चित करने , को कहा। माली ने शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए संस्था प्रधान व विद्यालय स्टाफ को बधाई दी ।इस अवसर पर फुली कुमारी जाट, कालूराम माली, विक्रम सिंह चंपावत, बाबूलाल चौहान, सुदेश, फूल कुमारी जाट, रजनी गोस्वामी, संतोष सवंशा, मोहम्मद हनीफ समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का झूंपा , राजकीय प्राथमिक विद्यालय राणकपुर रोड़ सादड़ी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुथारों का गुड़ा का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्टाफ से संवाद कर प्रवेशोत्सव की जानकारी ली व विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की।इस अवसर पर संस्था प्रधान सुभीता देवी , प्रभुराम व बद्रीलाल गहलोत समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है शिविरा पंचांग के अनुसार आज से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27प्रारंभ हो गया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment