गुप्तेश्वर से जोबा तक बनेगी सी सी रोड राणावत।

SHARE:

गुप्तेश्वर महादेव दो दिवसीय मेला शुरू,भक्ति संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला।

गुप्तेश्वर से जोबा तक बनेगी सी सी रोड राणावत।

घाणेराव,पाली

श्री गुप्तेश्वर महादेव व द्वादश ज्योतिर्लिंग का दो दिवसीय विशाल भव्य मेला दिनांक  मंगलवार सुबह से शुरू हुआ।

रात्रि भक्ति संध्या कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व बाली के विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत रात्रि में भक्ति संध्या में पहुंचे जहां पर शिव नवयुवक मंडल के अध्यक्ष भरत सिंह देवल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राणावत,विक्रमसिंह इंदा,जीएसएस अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा,मंडल अध्यक्ष अभयसिंह ,महामंत्री जगदीशसिंह व मंगलवार की फले चुंदड़ी के लाभार्थी सुकनराज जसराज पारेख परिवार का भी गोडवाड की परंपरा के अनुसार स्वागत किया।

।मेले में रात्री में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम धर्मेंद्रसिंह परिहार एंड पार्टी के बैनर तले आयोजित हुई। जिसमे राजस्थान व दिल्ली के नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मेले की व्यवस्था में मेले के संरक्षक तेजसिंह मांगलिया,नरपतसिंह मेफावत,अध्यक्ष भरतसिंह देवल,उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मेवाड़ा व मफ़त सोनी,सालमसिंह राठौड़,मांगीलाल डी सुथार,मांगीलाल एन सुथार कपूर माली,के नेतृत्व में मंडल के तमाम पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए है। मेला क्षेत्र को मंडप,तोरण द्वार व आकर्षक रोशनी से सुशोभित किया गया है। मंच का संचालन गोरधन भटनागर ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment