गो माता को राष्ट्रीय पशु,सम्मान व सुरक्षा के महा अभियान शुरू।
घाणेराव,पाली
गौ सम्मान आह्वान अभियान तहसील प्रमुख दलपत सिंह राठौड़ जोबा टिम बाबू लाल रूपेश देवासी वसन्त देवासी भैरा राम कुमावत कल्पेश कुमावत प्रशांत कुमार माली अर्जुन कुमार माली प्रवीण पालीवाल कमलेश चौहान विमल वैष्णव विक्रम वैष्णव
यह अभियान किसी भी पार्टी अथवा संगठन का नहीं है और ना ही किसी भी पार्टी अथवा संगठन को लाभ अथवा हानि पहुंचाने के लिए नहीं है।
यह पवित्र अभियान हमारे देश के महान संतों द्वारा गौ माता की दुर्दशा को देखते हुए बनाया गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है सम्पूर्ण भारत राष्ट्र से गो हत्या को पूरी तरह से बंद करवा कर गौ माता को राष्ट्रमाता के पद से सुशोभित करवाना और गो हत्यारों के लिए केंद्र सरकार से कठोर कानून बनवाना।
इस अभियान में 27 अप्रैल 2026 को भारत की लगभग 5500 तहसील/उपखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रपति जी, मुख्यमंत्री जी और राज्यपाल जी के नाम प्रार्थना पत्र दिया जाएगा की आप हमारे देश के राजा हैं और हम आपकी प्रजा हैं अब संपूर्ण भारत से गौ हत्या को पूरी तरह से बंद किया जाए, गोमाता के लिए केंद्र से कठोर कानून बनाया जाए और गौ माता को राष्ट्र माता के पद से सुशोभित किया जाए।
इसलिए सभी सनातनी गो भक्तों से हाथ जोड़कर विनयपूर्वक प्रार्थना है कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर इस महा अभियान में अपना योगदान दें।
*जय गौ माता जय गोपाल🙏*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





