भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के चुनाव निर्विरोध संपन्न,सोनी अध्यक्ष, देवड़ा सचिव व गौड़ कोषाध्यक्ष बने
सादड़ी,पाली।
भारत विकास परिषद प्रांतीय अधिकारी गजेंद्र सिंह राणावत, डॉ सुरेश चंद्र अग्रवाल व डॉ ललित राठौड़ के सानिध्य में भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए जिसमें सुशीला सोनी अध्यक्ष, डॉ गिरधारीलाल देवड़ा सचिव व विजय सिंह गौड़ कोषाध्यक्ष चुने गए।
सचिव डॉ गिरधारीलाल देवड़ा ने बताया कि अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के पश्चात सामूहिक वंदेमातरम् गायन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में मंचासीन दायित्वधारियों का परिचय देकर अध्यक्ष हस्तीमल वैष्णव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। तत्पश्चात शाखा सचिव डॉ गिरधारीलाल देवड़ा द्वारा विगत साधारण सभा की कार्यवाही व वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन पढ़ा गया। कोषाध्यक्ष हनवंत सिंह राठौड़ द्वारा वर्ष 25-26के अंकेक्षित लेखों का पठन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इनका अनुमोदन किया। चुनाव अधिकारी डॉ सुरेश चंद्र अग्रवाल ने चुनाव संबंधी नियमों व प्रक्रिया की जानकारी देकर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की। अध्यक्ष पद के लिए हस्तीमल वैष्णव ने सुशीला सोनी का नाम प्रस्तावित किया जिसका विजय सिंह माली व राजेश्वरी सिंह ने समर्थन किया।इसी प्रकार सचिव पद के लिए भंवरलाल सुथार ने डा गिरधारीलाल देवड़ा का नाम प्रस्तावित किया जिसका मनोज गेहलोत व महेंद्र कुमार रावल ने समर्थन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए हनवंत सिंह राठौड़ ने विजय सिंह गौड़ का नाम प्रस्तावित किया जिसका ओमप्रकाश बोहरा व राजेश देवड़ा ने समर्थन किया।इन पदों के लिए और कोई नाम नहीं आने से सर्वसम्मति से इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी अग्रवाल द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का स्वागत किया तत्पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष सुशीला सोनी, सचिव डॉ गिरधारीलाल देवड़ा और कोषाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि वे परिषद के कार्य को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और संगठन की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरे उतरेंगे। तत्पश्चात प्रांतीय अधिकारी गजेंद्र सिंह राणावत ने एडवोकेट विनोद मेघवाल, कमलेश रावल,ओगडराम सोलंकी, डॉ विक्रम सिंह जैतावत, नारायण लाल हिंगड़ समेत कई सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने भारत विकास परिषद के ध्येय सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद के सुमेरपुर शिवगंज शाखा अध्यक्ष परबतसिंह राठौड़ ने कहा कि विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत का निर्माण ही भारत विकास परिषद का लक्ष्य है। उन्होंने भारत विकास परिषद की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि डॉ ललित राठौड़ ने भारत विकास परिषद के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सहयोग का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर फालना बाली शाखा से आए उगम सिंह पंवार,अशोक परमार व साकेत देव का भी स्वागत किया गया। अध्यक्ष सुशीला सोनी ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन कालुराम माली व एडवोकेट विनोद मेघवाल ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात सभी के लिए स्वरुचि भोज रखा गया।इस अवसर पर दीपक सिंह चौहान, सुखाराम वर्मा, प्रमोद सिंह राजपुरोहित, ईश्वर वैष्णव, धन्नाराम, जीवराज देवड़ा,पन्नालाल माली, शिवलाल राईका समेत समस्त सदस्य व उनके परिवार जन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी पिछले तीन वर्ष से नगर में सेवा कार्यों में जुटी हुई है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





