मानव जीवन के कल्याण के लिए हुआ कल्याण सरोवर का शिलान्यास।

SHARE:

कल्याण सरोवर से होगा जन कल्याण: मंत्री देवासी

विधायक राणावत के अनुसार, मुख्य सड़क से कल्याण सरोवर तक लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से एक सीसी सड़क का निर्माण विधायक निधि से किया जाएगा।

घनेराव, पाली

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आबूराज के निर्देशन में सादड़ी केंद्र प्रमुख बीके सुचिता दीदी एवं देसूरी केंद्र प्रमुख बीके कविता दीदी के अथक प्रयासों से घाणेराव में कल्याण सरोवर का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। मुख्य प्रशासिका मोहिनी दीदी आबूराज एवं राजस्थान सरकार के पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी एवं राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर कल्याण सरोवर के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए मुख्य प्रशासक राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्यों को अपने जीवन को मूल्यों और सद्गुणों से सुशोभित करना चाहिए, दिव्य गुणों वाले लोगों का जीवन सुखमय होगा, इसलिए कल्याण सरोवर से प्रत्येक मनुष्य का जीवन सदा समृद्ध होगा।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार में पंचायत राज, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन, राहत एवं नागरिक सुरक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री ओताराम देवासी, क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, भामाशाह केसी जैन, कुशल जी परमार, सुनील जी अग्रवाल, राजू भाई चौधरी, बीके सुधीर भाई, बीके मृत्युंजय भाई, बीके श्रीनिवास भाई, बीके हरिलाल भाई और सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी को धन्यवाद दिया। आयोजक बीके सुचिता दीदी ने सभी के प्रति आदर और आभार व्यक्त किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment