एसीबीईओ माली ने गुड़ा जाटान में चल रहे प्रवेशोत्सव हाऊस होल्ड सर्वे का निरीक्षण कर दिए निर्देश
घाणेराव,पाली
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने प्रवेशोत्सव सघन अभियान के पहले चरण में गुड़ा जाटान पहुंच कर प्रवेशोत्सव हाऊस होल्ड सर्वे का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गुड़ा जाटान उम्मेदराम पालीवाल ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली आज गुड़ा जाटान पहुंच कर विभिन्न वार्डों में पहुंच कर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया व सर्वे कर रहे शिक्षकों से संवाद कर सर्वे कार्य की प्रगति की जायजा लिया व डिजिटल प्रवेशोत्सव एप के माध्यम से सर्वे करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने अभिभावकों से अपने अनामांकित व ड्राप आउट बालक बालिकाओं को विद्यालय भेजने का अनुरोध किया।इस अवसर पर वार्ड नं1में सुमनलता मीना, संगीता गोयल, दिलीप कुमार भील, ललित कुमार, वार्ड नंबर 2में कैलाश कुमार, महेंद्र कुमार मीना, नारायण लाल, रामप्रसाद मीना, मांगीलाल माधव, वार्ड नंबर 3में रणछोड़ सिंह, विमलेश मीना वार्ड नंबर 4में श्रवणपुरी गोस्वामी, रणजीत सिंह, आयशा शैरानी, ओमप्रकाश,फगाराम ने सर्वे कार्य किया। पालीवाल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरखा के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मधुकर ने भी प्रवेशोत्सव सघन अभियान के तहत सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि आज से शुरू हुए प्रवेशोत्सव का 27मार्च, 6अप्रेल, 10अप्रेल व 16अप्रेल को शिक्षा अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण कर संबलन करना है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





