अयोध्या पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, कई अहम मुद्दों पर दिया बड़ा बयान।

SHARE:

अयोध्या पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, कई अहम मुद्दों पर दिया बड़ा बयान
अयोध्या। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शनिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।
मंत्री नितिन अग्रवाल ने घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की समस्या को लेकर कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। उन्होंने आम जनता और मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी को स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ रहा है, जिससे यह समस्या और बढ़ी है। हालांकि, सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री ने जनता से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं लगातार पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं और देशहित में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने युद्ध विराम को लेकर भी भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत है और देश शांति स्थापना की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment