चितौड़गढ़ नरेन्द्र सेठिया
सहकारी कर्मचारियों ने नारे बाजी करके किया कार्य का बहिष्कार
, बहिष्कार रहेगा जारी, सौंपा ज्ञापन सहकारिता गौतम कुमार दक मंत्री के गृह जिले में ढोल बजाओ सरकार जगाओ के तहत रैली का हुआ आगाज एक अप्रेल से पूर्ण तालाबंदी व अन्य कार्य भी बंद की दी चेतावनी।
व्हिओ
राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर के निर्देशानुसार अपनी लम्बित मांगों व समस्याओं के निराकरण को लेकर किये जा रहे कार्य बहिष्कार व ज्ञापन की श्रृंखला में प्रदेश स्तरीय दिशा निर्देशों के तहत राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति यूनियन जयपुर जिला इकाई चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कलेक्टर, जिला रसद अधिकारी, उप रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपें गये।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि गत 27 फरवरी से कार्य बहिष्कार जारी है शुक्रवार को ज्ञापन दिया गया जिसमें पूर्ववर्ती मांगों को दोहराते हुए अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी रखे जाने के निर्णय से अवगत कराया। 31 मार्च तक मांगे नहीं मानी जाती है तो एक अप्रैल से पूर्ण तालाबंदी के साथ ही विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
इसी के साथ राशन सामग्री, खाद बीज, समर्थन मूल्य खरीद कार्य भी बंद कर दिया जाएगा।
इस दौरान कर्मचारियों के द्वारा ढोल बजाओ सरकार जगाओ नारे के साथ कलेक्ट्रेट पर ढोल बजाया और केन्द्रीय बैंक तक रैली निकाली।
वही रैली के संघटन के पदाधिकारी जिले के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन, चतुर्थ श्रेणी, कर्मचारी सभी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





