श्यामा सदन में श्री राम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ।
अयोध्या। रामघाट स्थित गौ संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री श्यामा सदन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट में संवत 2083 के अंतर्गत 19 मार्च 2026 से 43वें श्री राम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाचार्य स्वामी संत गोपाल दास जी महाराज के कृपापात्र महंत श्रीधर दास जी महाराज की अध्यक्षता में भारतीय हिंदू जन कल्याणार्थ किया जा रहा है।
महायज्ञ के अंतर्गत 19 मार्च से आदि काव्य श्रीमद् वाल्मीकि रामायण का नवाह पारायण पाठ, श्री सीता राम नाम संकीर्तन, श्री राम चरित मानस का पाठ, श्री राम लीला एवं श्री कृष्ण लीला के साथ प्रवचन सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के क्रम में 22 मार्च को प्रायश्चित विधान, दशविधि स्नान एवं मंडप प्रवेश हुआ, वहीं 23 मार्च को अरणी मंथन, अग्नि स्थापना, वेदी पूजन और हवन संपन्न हुआ।
24 मार्च से 27 मार्च तक श्री विपिन जी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक सरस श्री राम कथा का रसपान कराया जाएगा। 27 मार्च को श्री राम जन्म महोत्सव के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जबकि 28 मार्च को वृहद स्तर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





