चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
मनोहर लाल चौरडिया बने भादसोड़ा संघ के अध्यक्ष
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ भादसोड़ा के अध्यक्ष रोशन लाल जी बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा में वार्षिक प्रतिवेदन, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजन, सकल जैन समाज के सामूहिक स्नेह भोज, गौतम प्रसादी, समाज की दुकानों के किराए की बोली, आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ ही श्री संघ की कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से चुनाव किए गए। श्री वर्तमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ भादसोड़ा के अध्यक्ष पद हेतु मनोहर लाल चौरडिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया। संरक्षक रोशन लाल बोहरा, उपाध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह नाहर, मंत्री पद पर रमेश चंडालिया, सह मंत्री पद पर रमेश पोखरना, कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र चोरड़िया, का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। जबकि श्री महावीर जैन पाठशाला भादसोड़ा के अध्यक्ष पद पर पवन सांखला सर्वसम्मति से निर्विरोध को चुना गया। संघ मंत्री रमेश चंद्र चंडालिया ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की।
और संघ को धन्यवाद सभा का समापन किया गया। उक्त जानकारी संघ मंत्री रमेश जी चंडालिया ने दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





