देलवाड़ा चामुंडा माता में मेले की भक्ति संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब।

SHARE:

दुल्हन की तरह सजा सुरवानिया मगरी का चामुंडा माता का धाम।

देलवाड़ा चामुंडा माता में मेले की भक्ति संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब।

घाणेराव,पाली

घाणेराव सादड़ी मार्ग पर सुरवानिया मगरी की गुफा में स्थित प्रसिद्ध व चमत्कारी देलवाड़ा चामुंडा माता का धाम का दो दिवसीय मेले का आगाज रविवार रात भक्ति संध्या के साथ शुरू हुआ।

भजन संध्या में मेले में सहयोग करने वाले तमाम भामाशाह व सहयोग कर्ताओं का श्री देलवाड़ा चामुंडा माता मंदिर सेवा संस्था के अध्यक्ष व सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा के निर्देशन में संरक्षक व पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री अचलाराम मेघवाल,श्रीमती शांतिबाई लोहार,हस्तीमल लोहार,रघाराम जलवाणिया,खेताराम सांखला,उपाध्यक्ष विक्रमसिंह इंदा,पूरणमल जलवाणिया,सचिव मांगीलाल मेघवाल हुकमसिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष दानाराम लोहार व मोहनलाल कुमावत,पुखराज हीरागर,मोडाराम मेघवाल,नरेन्द्र मेवाड़ा सहित तमाम सदस्यों ने साफा,माला शॉल इत्यादि से स्वागत किया।

भजन संध्या में प्रसिद्व कलाकार,गायक,डांसरों द्वारा दी गई मन मोहक प्रस्तुति से श्रोता भाव विभोर हो गये। इस दौरान माताजी मगरी क्षेत्र को भव्य लाईट डेकोरेशन,तोरण द्वार,मंडप इत्यादि से सुशोभित किया गया। मंच का संचालन विक्रम आदिवाल ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment