राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सीखे अनुभव का लाभ समाज को मिले-माली
सादड़ी,पाली।
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में में सीखे अनुभव का लाभ समाज को मिले इसके लिए स्वयंसेवकों को समाज में सेवा कार्य करने होंगे तभी इन शिविरों की सार्थकता होगी। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह में व्यक्त किए। माली ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे, सभी को शिक्षा से जोड़े, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाएं।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के विजय सिंह गौड़ व प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा ने भी विचार व्यक्त किए।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी काना राम सोलंकी ने बताया कि से14मार्च से प्रारंभ हुए इस सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सामुदायिक विकास और नेतृत्व कौशल विकसित किया। शिविर में उप प्राचार्य नरेंद्र राठौड़, मोहनलाल जाट व हेमंत गर्ग द्वारा अलग-अलग विषयों पर वार्ताएं दी गई। प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा ने शिविर के दौरान शिविरार्थियों से संवाद कर शिविर की गतिविधियों का फीडबैक लिया। सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए समापन समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी काना राम सोलंकी ने शिविर का प्रतिवेदन पढ़ा। शिविरार्थियों ने अनुभव कथन किए। प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा ने शिविरार्थियों से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रुप में राष्ट्र सर्वोपरि भाव से कार्य करने का आह्वान किया। भारत विकास परिषद के विजय सिंह गौड़ ने भी एन एस एस को उपयोगी बताया।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राष्ट्रीय सेवा योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयंसेवकों से शिविर में सीखे ज्ञान व अनुभवो का लाभ समाज को देने को कहा। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को एक निरक्षर को साक्षर बनाने,एक पौधा लगाने व एक सेवा कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर शिविर के दौरान हुई गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया।इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।उप प्राचार्य नरेंद्र राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अतंर्गत विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, टीम वर्क, सामुदायिक सेवा व चरित्र निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





