अवधी शैली सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ
अयोध्या।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के उपलक्ष्य में अयोध्या में “श्री राम पर्व” के अंतर्गत नौ दिवसीय अवधी शैली सुंदरकांड पाठ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन वशिष्ठ फाउंडेशन, श्री अयोध्या फाउंडेशन एवं पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, यह पाठ अयोध्या के प्रसिद्ध श्री कनक भवन की पारंपरिक अवधी शैली पर आधारित है, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम अनुभव हो रहा है।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित मंत्रेश्वर महादेव, गिरिजा कुंड, जनौरा में कार्यक्रम भक्ति भाव एवं सुमधुर संगीत के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान महंत गिरीश पति त्रिपाठी, ई. रवि तिवारी, श्रीनिवास शास्त्री, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





