सांवलियाजी मंदिर के भंडार से इस बार 2 करोड़ 37 लाख 5 हजार रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहें पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर के भंडार से इस बार 2 करोड़ 37 लाख 5 हजार रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इस बार होली त्यौहार की वजह से दो माह में भंडार खोला गया। चतुर्दशी बुधवार को प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद भगवान सांवलिया सेठ का दानपात्र उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा की उपस्थिति में खोला गया। कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि इस बार भगवान सांवलिया सेठ का दान पत्र दो माह में खोला गया। भंडार गणना में प्रथम राउंड की गणना में एक करोड़ 29 लाख, 89 हजार, 600 रुपए प्राप्त हुए एवं ऑनलाइन से एक करोड़, 7 लाख, 16 हजार, 230 रुपए प्राप्त हुए । शेष राशि की गणना द्वितीय चरण में होगी। दूसरे राउंड की गणना गुरुवार को की जाएगी। भण्डार राशि की गणना के अवसर पर मंदिर मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकर लाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी,
रमेश उपाध्याय, राजमल उपाध्याय, महेश भट्ट, जीएल. मीणा, रामेश्वर लाल, भेराजी, श्यामलाल ट्रेलर बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई और राजस्थान बड़ौदा ग्रामीण बैंक बानसेन के कर्मचारी व मंदिर मंडल के कर्मचारी सदस्य गण उपस्थित थे। शेष राशि की गणना आज की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment