सारंगवास का खेतलाजी धाम बना इंद्रलोक,ख़ेतलधणी का लखी मेला कल सुबह वरघोड़े से शुरू।

SHARE:

सारंगवास स्थित लोक देवता सोनाणा खेतलाजी का वार्षिक लखी मेला गुरुवार से भव्य वरघोड़े से शुरू।

सारंगवास,देसूरी,पाली

ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम चौधरी ने बताया कि सारंगवास स्थित सोनाणा खेतलाजी का 52 वा वार्षिक लखी मेला 19 व 20 मार्च गुरुवार व शुक्रवार को भरेगा। मेले में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत,सांसद पी पी चौधरी,पूर्व मंत्री व बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत,राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,जिला मजिस्ट्रेट पूरणमल शर्मा,भाजपा नेता संजय ओझा,समाजसेवी गुलाब चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी व उपजिला प्रमुख जगदीश चौधरी होंगे।

भव्य सांस्कृतिक व भजन संध्या का आयोजन आशा वैष्णव व मां फिल्म के बैनरतले कलाकार मोती खान,सोनू सिसोदिया,शंकर टांक,तेजपालसिंह गरवर,धर्मराज मेजा,रमेश माली,मोइनुद्दीन अरटीयां,नृत्य कलाकार टीना प्रजापत,ममता भारती,विनोद गोमती,राहुल राजस्थानी जोधपुर द्वारा भेरूजी की झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। मंच संचालन प्रवीण वैष्णव बाली व प्रमोद परिहार द्वारा किया जायेगा।

मेले करीब डेढ़ लाख मेलार्थियों के लिए महाप्रसादी का आयोजन बदामीबाई जवानमल जी साकरिया परिवार चांदराई निवासी द्वारा किया जा रहा है। मेले में आने वाले गेरीयो को 40 इंच LED TV भक्तराज राजेंद्र भंडारी के सान्निध्य में सोनाणा खेतलाजी युवामंडल भाग्य नगर हैदराबाद व ख़ेतल शांति भक्त मंडल मुंबई द्वारा वितरण की जाएगी। इसी प्रकार मेले की अन्य व्यवस्था भी खेतलाजी भक्तों द्वारा की गई है।

मेले की सारी व्यवस्था ट्रस्ट ने पूरी कर ली है। मेले में पहुंचने वाले मेलार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके पुख्ते इंतज़ाम किए गए है। इसके लिए पुलिस प्रशासन सहित तीसरी आंख भी हर गतिविधि पर काग दृष्टि रखी जा रही है

Oplus_131072

मेले में प्रथम दिन 19 मार्च को मंदिर श्रृंगार,वरघोड़े के चढ़ावे व भव्य वरघोड़े का आयोजन व रात्री में प्रदेश के नामी कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा।

दुसरे दिन शुक्रवार को महाप्रसादी,मंदिर पर ध्वजा रोहण तथा प्रदेशभर से आने वाली गैर मंडलियों द्वारा गैर नृत्य प्रस्तुति देंगे। शाम को गैर मंडलियों को ईनाम वितरण किया जाएगा।

मेला श्री विक्रमनाथजी महाराज व महेन्द्रानंद गिरी के सान्निध्य में तथा भक्त राजेंद्र भंडारी तखतगढ़,श्रीमती रेखा जनवा प्रशासक ग्राम पंचायत आना व सूरजमलजी देवड़ा की मौजूदगी में आयोजन होगा।

मेला श्री सोनाणा ख़ेताजी ट्रस्ट कमेटी सारंगवास के अध्यक्ष भगाराम चौधरी के नेतृत्व में सचिव महेशसिंह चारण व औंकारसिंह राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल व दिनेश लोहार,उपाध्यक्ष रताराम,सदस्य छतरसिंह सोलंकी,खरताराम चौधरी,मांगीलाल चौधरी,रामलाल प्रजापत,कमलेश सोनी,खरताराम मेघवाल,रताराम चौधरी,दिनेश आदिवाल,रमेश चौधरी सहित तमाम सदस्य व ट्रस्ट कर्मचारी जुटे हुए है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment