बालिका विद्यालय देसूरी में 76बालिकाओं को साईकिलें वितरित
देसूरी,पाली।
स्थानीय शाह दलीचंद मगनीराम जी गोदानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश व संस्था प्रधान गजेंद्र सिंह के सानिध्य में कक्षा 9में अध्ययनरत 76बालिकाओं को राजस्थान सरकार की ओर से निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।
संस्था प्रधान गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने बालिका शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा बालिकाओं को नियमित विद्यालय आने का आह्वान किया।इस अवसर पर डॉ राजश्री शर्मा, गणपतसिंह,ठाकरराम देवासी,किरण,माधवी चारण, तय्यब अहमद, ममता व्यास, कुलदीप भीमावत, कौशल्या पुरी,काजल गिलुंडिया, बंशीलाल समेत समस्त स्टाफ सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9में अध्ययनरत बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरित की जाती है।सत्र 2025-26में कक्षा 9में अध्ययनरत बालिकाओं को साईकिलें दी जानी है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





