रंग तेरस का पर्व रंगों का त्यौहार होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भदेसर मुख्यालय सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में रंग तेरस का पर्व रंगों का त्यौहार होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई
भदेसर कस्बे में प्रातः 10:00 बजे से ही छोटे-छोटे बच्चे हाथों में रंग गुलाल एवं पिचकारी लेकर बाजार में निकल गए तथा होली खेलने का आनंद लेने लगे लगभग 11:00 बजे के बाद युवा वर्ग भी बाजार में आकर होली खेलने का आनंद लेने लगा भदेसर कस्बे में श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर प्रजापत मोहल्ला श्री राम मंदिर मुख्य सदर बाजार पुलिस थाना बस स्टेशन माली मोहल्ला अंबेडकर बस्ती आदी क्षेत्रों में युवा वर्गों के द्वारा अलग-अलग स्थान पर साउंड की व्यवस्था कर रखी थी तथा साउंड की धुन पर जमकर होली के खेल का आनंद ले रहे थे डीजे की धुन पर जब गाने बज रहे थे तो युवा खुशी से झूम रहा था इसमें महिलाएं और बच्चे भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी इस खेल का खूब आनंद लिया
हर वर्ष की भांति इस वर्ष होली का गैर कस्बे में नहीं निकला हर तरफ युवा बुजुर्ग बालक बालिकाएं अपने-अपने क्षेत्र में ग्रुप में रहकर होली के खेल का आनंद ले रहे थे एक दूसरे के ऊपर गुलाल और रंग लगाकर सभी ने होली की शुभकामनाएं दी एवं बड़े बुजुर्गों से होली के खेल पर आशीर्वाद लिया
कस्बे के युवाओं के द्वारा उपखंड कार्यालय डिप्टी कार्यालय पोस्ट ऑफिस कस्बे में स्थित समस्त बैंक पंचायत समिति कार्यालय तहसील कार्यालय थाना परिसर आदि सरकारी कार्यालय पर पहुंचे वहां पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी होली की बधाई दी एवं रंग तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी
इस बार पानी की भरपूर उपलब्धता के चलते युवा वर्ग होने रंग और गुलाल के साथ-साथ पानी से भी होली खेलने का खूब आनंद लिया तथा एक दूसरे पर पानी से खूब वार किया एवं होली के खेल का आनंद लिया

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment