सारंगवास स्थित लोक देवता सोनाणा खेतलाजी का वार्षिक लखी मेला गुरु,शुक्र को। सारी तैयारियां पूरी।
सारंगवास,देसूरी,पाली
ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम चौधरी ने बताया कि सारंगवास स्थित सोनाणा खेतलाजी का 52 वा वार्षिक लखी मेला 19 व 20 मार्च गुरुवार व शुक्रवार को भरेगा। जिसकी सारी व्यवस्था ट्रस्ट ने पूरी कर ली है। मेले में पहुंचने वाले मेलार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके पुख्ते इंतज़ाम किए गए है। इसके लिए पुलिस प्रशासन सहित तीसरी आंख भी हर गतिविधि पर काग दृष्टि रखी जाएगी।
मेले में प्रथम दिन 19 मार्च को मंदिर श्रृंगार,वरघोड़े के चढ़ावे व भव्य वरघोड़े का आयोजन व रात्री में प्रदेश के नामी कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा।
दुसरे दिन शुक्रवार को महाप्रसादी,मंदिर पर ध्वजा रोहण तथा प्रदेशभर से आने वाली गैर मंडलियों द्वारा गैर नृत्य प्रस्तुति देंगे। शाम को गैर मंडलियों को ईनाम वितरण किया जाएगा।
मेला श्री विक्रमनाथजी महाराज व महेन्द्रानंद गिरी के सान्निध्य में तथा भक्त राजेंद्र भंडारी तखतगढ़,श्रीमती रेखा जनवा प्रशासक ग्राम पंचायत आना व सूरजमलजी देवड़ा की मौजूदगी में आयोजन होगा।
मेला श्री सोनाणा ख़ेताजी ट्रस्ट कमेटी सारंगवास के अध्यक्ष भगाराम चौधरी के नेतृत्व में सचिव महेशसिंह चारण व औंकारसिंह राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल व दिनेश लोहार,उपाध्यक्ष रताराम,सदस्य छतरसिंह सोलंकी,खरताराम चौधरी,मांगीलाल चौधरी,रामलाल प्रजापत,कमलेश सोनी,खरताराम मेघवाल,रताराम चौधरी,दिनेश आदिवाल,रमेश चौधरी सहित तमाम सदस्य व ट्रस्ट कर्मचारी जुटे हुए है।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





