बालिकाओं में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता व उत्साह स्पष्ट दिखा- डॉ सुधीर श्रीवास्तव
12 लाख 11 हजार की बंपर छात्रवृत्ति योजना, 1179 छात्रों ने दी प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति परीक्षा योजना।
प्रथम को 20 हजार, द्वितीय को 15 हजार व तृतीय को 10 हजार रुपये का मिलेगा प्रतिभा सम्मान पुरस्कार
अयोध्या धाम । भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के उपलक्ष्य में जनपद अम्बेडकरनगर के मां तिलेसरा देवी पीजी कॉलेज, भसड़ा टांडा में “प्रतिभा खोज सम्मान छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत आयोजित प्रवेश परीक्षा दिनांक 16 मार्च 2026 सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुल 12 लाख 11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय परिसर तथा शास्त्री औद्योगिक इंटर कॉलेज, कर्बला कासिमपुर जलालपुर में आयोजित इस परीक्षा में कुल 1179 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। विशेष बात यह रही कि परीक्षा में छात्राओं की संख्या सर्वाधिक रही, जिससे शिक्षा के प्रति बालिकाओं की बढ़ती जागरूकता और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीमती तारा देवी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं और उन्हें उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करते हैं। महाविद्यालय के संरक्षक राम पूजन प्रजापति ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का उचित अवसर मिले, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आकर्षक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/ छात्राओं को 20 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 15 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 10 हजार रुपये का प्रतिभा सम्मान पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1000 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की विशेष भूमिका रही और सभी के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। संस्था द्वारा भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रतिभा सम्मान छात्रवृत्ति योजना में शिक्षकों में डॉ सुनील कुमार वर्मा कार्यक्रम समन्वयक , अभिषेक पांडे, सुशील कुमार प्रमोद पटेल, अंशिका रानी , लक्ष्मी , शिव प्रकाश, इंद्रेश कुमार , परवेज अहमद संदीप कुमार डॉ रामपाल यादव कुमार शर्मा सूरज कुमार, संगीता, रूपा देवी, जूही वर्मा , नीतू वर्मा , अंशिका यादव, प्रियंका, आंचल वर्मा , रूबी वर्मा , कुलदीपा यादव, मीना , वंदना वर्मा , सोनम, उपासना, अनामिका कुमारी , गिरिजा, मुद्रिका वर्मा, खुशबू गुप्ता, अंतिमा यादव, विनीता , आकांक्षा, शालू , सोनी प्रजापति, प्रियंका, पल्लवी वर्मा शबनम अंतिमा , सलमा, कुसुम लता , अंकिता विश्वकर्मा , गरिमा , दीपांशी सहित समस्त स्टाफ स- कुशल परीक्षा कराने में लगा रहा l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





