चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
खबर लोकेशन- सांवलियाजी
श्री सांवलिया सेठ को धराया छप्पन भोग,
ठाकुरजी को भेंट किया चांदी
का पेन
सांवलियाजी- मण्डफिया सांवलियाजी निवासी पत्रकार भगवानलाल तिवारी के परिवार में पुत्र के विवाह की मनोकामना पूर्ण होने के मौके पर इस पत्रकार परिवार ने भगवान सांवलिया सेठ को छप्पन भोग धराया। वहीं 45 साल से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार भगवानलाल तिवारी और उनके पुत्र अखिल तिवारी ने चांदी का पेन और 11 हजार रुपए भेंट किए। आज के युग में कम्प्यूटर और मोबाइल से समाचार भेजे जा रहे है लेकिन पुराने समय में पेन से ही समाचार लिखने की परम्परा रही है। ऐसे में चांदी की कलम भेंट की। छप्पन भोग राजभोग आरती से पहले धराया गया। इस दौरान सांवलिया मंदिर मंडल के पूर्व चैयरमेन सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य मनोहर जैन, भैरूलाल सोनी बाँम्बे, संजय मंडोवरा, अशोक शर्मा के अतिरिक्त नन्दकिशोर भारद्वाज, नाथूलाल तिवारी, भूरालाल उपाध्याय, सोहनलाल, सुनील मंडोवरा, नन्दलाल सोनी, लाला लखारा, शांतिलाल, राजेन्द्र जोशी, अनिल, सुधीर, आनन्द तिवारी सहित परिवारजन और रिश्तेदार मौजूद थे। तिवारी परिवार की ओर से श्रवण, अनिल, प्रकाश अशोक तिवारी, संजय तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





