चितौड़गढ़ नरेंद्र सेठिया।
वारदात अपडेट,कपासन
कपासन के गाँव काछिया खेड़ी में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने दो मासूमों को कुएं में फेंककर खुद ट्रेन से कटकर दी थी जान,मृतिका के पिता ने दिया अब आवेदन मेरी पुत्री का अंतिम संस्कार हमारे घर पियर में हो, और दोनो मृतक पुत्र बच्चो के पिता ने अपने बच्चो के मांगे शव .. मां और दोनो बेटे के शवो का अलग अलग होगा अंतिम संस्कार ।
वही पुलिस ने आवेदन पर किया मामला दर्ज, पुलिस करेगी हर बारीकी पहलू से जांच जांच में पता चलेगा आखिर क्यों इतना बड़ा कदम मृतिका ने क्यो उठाया है।
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र के हरनाथ पूरा के रहने वाल मदनलाल कछावा पिता ने आवेदन दिया कि मेरी पुत्री अंची की शादी की शादी काछियाखेड़ी गांव में पारसमल कछावा से करीब 13 से 14 साल पहले की थी ।
ओर करीब सात साल से उसका सुसराल आना जाना था, वही बेटी मृतिका के दो बेटे है सोनू ओर मोनू जिनकी उम्र लगभग 5 से 7 सात है।
वही पिता ने आवेदन में घटना को लेकर किसी भी लड़ाई झगड़े का जिक्र नही किया है,आखिर क्यों क्या वजह रही यह तो पुलिस की जांच में पता चलेगा लेकिन इस घटना से क्षेत्र हर कोई हतप्रभ है वही इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए अब पुलिस जांच में खुलासा होगा कि आखिर माजरा क्या है,ओर क्यो इतना बड़ा एक पत्नी ने कदम उठाया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





