दिवंगत होने वाले शिक्षकों के परिवारों के सदस्यों के लिए 50 -50 लाख का सहयोग कराती है।

SHARE:

उत्तर प्रदेश में सेवारत सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए काम करने वाली संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश।मुख्य रूप से सेवाकाल के दौरान दिवंगत होने वाले शिक्षकों के परिवारों के सदस्यों के लिए 50 -50 लाख का सहयोग कराती है।
संस्था की तरफ से प्रदेश स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम डाभा सेमर अयोध्या में आज खेल रहे बच्चों एवं कार्यरत स्टाफ के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विवेकानंद जी,प्रदेश महामंत्री श्री सुधेश पाण्डेय जी,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री संजीव रजक जी के निर्देशन एवं मंडल टीम वाराणसी से श्री अनंत प्रकाश रस्तोगी,अमित जी,आकाश भाई अक्स जी के मार्गदर्शन में,प्रदेश के अधिकतर जिलों के सहयोग से,अयोध्या मंडल टीम के मंडल संयोजक शैलेन्द्र यादव जी,मंडल प्रवक्ता हिमांशु वर्मा जी, मंडल सह संयोजक मनोज यादव जी के अगुवाई में, वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ खेल प्रभारी मया ब्लॉक के यशस्वी खंड शिक्षाधिकारी श्री राजेश सिंह जी, पूरा बाजार खंड शिक्षाधिकारी रेयाजुद्दीन जी व सोहावल ब्लाक खंड शिक्षाधिकारी महोदया राविता राव जी के कर कमलो द्वारा बच्चों को केला वितरित कर शुभारंभ किया गया l जिला संयोजक अयोध्या अंजनी कुमार ओझा जी, जिला प्रवक्ता जगदीश प्रसाद वर्मा जी, जिला सह संयोजक राजकुमार वर्मा जी व बाराबंकी सह संयोजक सतीश यादव जी, जनपद सुल्तानपुर जिला सह संयोजक निरंजन यादव जी,ब्लॉक सह संयोजक अकबरपुर दिलीप कुमार,शिक्षक संजय यादव एवं अन्य जनपद के पदाधिकारीगण वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे । फल वितरण कार्यक्रम शानदार तरीके से एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,सभी बच्चों एवं अधिकारियों ने इस मुहिम की भूरी भूरी प्रसंशा की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment