श्याम क्लब के मैदान पर हुआ विराट दंगल का भव्य आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया
संजय यादव अयोध्या
अयोध्या। बुढ़वा मंगल को श्याम क्लब के मैदान पर धनश्याम दास पहलवान के संयोजकत्व में विराट कुश्ती दाल का भव्य आयोजन संपादित हुआ। दंगल का शुभारंभ केशर गंज के पूर्व सांसद श्री बृज भूषण शरण सिंह ने किया। दंगल में बनारस, आजमगढ़, गाजी पुर, जौन पुर, प्रयाग राज, आजमगढ़, गोंडा, लखनऊ, दिल्ली
सहित अयोध्या के शहरी एवं ग्रामीण्ण अंचलों के पहलवानों ने भाग लिया। छोटे से लेकर बड़े सैकड़ों पहलवानों ने अपनी अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। अंतिम कुश्ती भारत केशरी रामेश्वर यादव एवं हनुमान गादी अयोध्या के यशस्वी पहलवान श्री रितेश दास के मध्य 15 मिनट तक रोमांचक मुकाबला हुआ जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा, यह मुकाबला बिना हार जीत के
समाप्त हुआ। 151000/ की इस कुश्ती में पहलवानों का हाथ अयोध्या नगर निगम के यशस्वी महापौर महंत श्री गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा मिलवाकर दंगल का समापन किया गया।
इस अवसर पर मंगल भवन पीठाधीश्वर अर्जुन द्वाराचार्य स्वामी श्री कृपालु राम भूषण दास जी महाराज, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री संजय दास जी
महाराज, लक्ष्मण किला पीठाधीश्वर स्वामी श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज, महंत श्री राम मनोज शरण जी महाराज, महंत श्री राम कुमार दास जी महाराज हनुमान गड़ी, भाजपा के अयोध्या महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश तिवारी जी, निशुल्क गुरुकुल संस्कृत महा विद्यालय के यशस्वी प्रबंधक समाज सेवी श्री अंजनी गर्ग जी, महंत श्री राम शंकर दास रामायणी जी, महंत श्री संजय दास जी, महंत व्री
छोटू शरण जी महाराज, समाज सेवी श्री इरफान उर्फ नन्हे भाई, मेवा पहलवान, पवन पहलवान, राजू पहलवान, पूर्व सांसद श्री विनय कटियार जी, श्री राम आश्रम के महंत श्री जय राम दास जी महाराज, मोहबरा के पार्षद प्रतिनिधि समाजसेवी श्री सोनू यादव जी सहित बड़ी संख्या में संत, महंत, अतिथि शामिल हुए। सभी पहलवानों को घोषित पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्पहार अर्पित कर सम्मानित किया गया। महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी जी ने इस अवसर पर घोषणा की कि घनश्याम दास पहलवान प्रस्ताव बना कर प्रस्तुत करेंगे तो पहलवानों के लिए हाल का निर्माण कराया जाएगा। पर प्रियेश दास, प्रिंस भाई एवं उनकी टीम ने दंगल को संपन्न कराने में अथक
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





