सीएम योगी को रामकथा महोत्सव का निमंत्रण
- अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सरायरासी स्थित आवास पर आयोजित होने वाले श्रीरामकथा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह आयोजन 19 से 27 मार्च तक होगा, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज कथा वाचन करेंगे।
मुलाकात के दौरान रोली सिंह ने मुख्यमंत्री को जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। वहीं आलोक सिंह रोहित ने बताया कि नौ दिवसीय रामकथा में अयोध्या सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 29





