बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में वाराणसी चैंपियन,
गोरखपुर ने दूसरा और मुरादाबाद पाया तीसरा स्थान।
*प्राथमिक स्तर में नैंसी और विशाल बने चैंपियन*
*जूनियर अस्तर में अंशिका और अर्जुन रहे टॉप स्कोरर*
अयोध्या,
डॉ0 भीमराव अंबेडकर क्रीडा संकुल स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में वाराणसी चैंपियन बनी।दूसरे स्थान पर गोरखपुर और मुरादाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।अन्तिम दिन के खेल प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा बालिका वर्ग में नैंसी वाराणसी 10 अंक के साथ चैंपियन बनी जबकि बालक वर्ग में विशाल वाराणसी आठ अंकों के साथ चैंपियन रहे।दूसरी ओर उच्च प्राथमिक स्तर व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में अंशिका वाराणसी 10 अंक के साथ चैंपियन रही जबकि बालक वर्ग में अर्जुन मुरादाबाद 9 अंक के साथ चैंपियन रहे।सभी विजेता टीम और बच्चों को एडी बेसिक कौस्तुभ कुमार सिंह,एडी बेसिक गोरखपुर संगीता सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने पुरस्कार वितरण किया।
प्राथमिक स्तर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में अयोध्या विजेता और देवीपाटन मण्डल उपविजेता रहा।खो खो प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल विजेता और विंध्याचल उपविजेता रहा।
जूनियर बालिका वर्ग तीरंदाजी में लखनऊ मंडल की शिफा कुलसुम विजेता रही। रिजर्व राउंड में महक लखनऊ द्वितीय रही।जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कानपुर विजेता और बस्ती उपविजेता रहा। फुटबॉल वर्ग में मेरठ मंडल विजेता और मिर्जापुर मंडल को उपविजेता रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता में मेरठ विजेता और मिर्जापुर उपविजेता रहा। शूटिंग एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शिफा कुलसुम लखनऊ प्रथम और महक लखनऊ मंडल द्वितीय रही। राइफल शूटिंग में गोरखपुर मंडल की आशिया प्रथम सुमन यादव द्वितीय और स्वीटी तृतीय स्थान पर रही। योग प्रतियोगिता में चित्रकूट प्रथम लखनऊ द्वितीय और सहारनपुर तृतीय स्थान पर रहा। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर विजेता और देवीपाटन मंडल उपविजेता रहा।
जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल विजेता और बस्ती मंडल उपविजेता रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल विजेता और अयोध्या मंडल उपविजेता रहा, शूटिंग एयर पिस्टल में लखनऊ के सुनील , किशन द्वितीय और सुप्रभात तीसरे स्थान पर रहे।लंबी कूद प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के दीपक प्रथम लखनऊ मंडल के उज्जवल सिंह द्वितीय और प्रयागराज के पंकज तीसरे स्थान पर रहे।राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में आदित्य लखनऊ प्रथम,अंशु यादव गोरखपुर द्वितीय और कुलदीप लखनऊ के तीसरे स्थान पर तृतीय रहे।बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा। योग प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल प्रथम लखनऊ द्वितीय और सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा। हैंडबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल विजेता और प्रयागराज को उपविजेता रहा ।
इस मौके पर विश्वनाथ सिंह,अनुपम सिंह, धीरज शुक्ला,सरवरे आलम,पंकज द्विवेदी,डॉ0 नीरज शुक्ला,गीता राणा ,कीर्ति श्रीवास्तव,हरिकिशन निषाद,विवेक सिंह,राजन श्रीवास्तव मुकेश सिंह शशि श्रीवास्तव ,अजय सिंह,विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





