मां ने दो मासूमों को कुएं में फेंककर खुद ट्रेन से कटकर दी जान।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने दो मासूमों को कुएं में फेंककर खुद ट्रेन से कटकर दी जान

कपासन,चित्तौड़गढ़।
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र के काछियाखेड़ी गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंकने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस से कटकर रेलवे पुलिया के पास एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला की पहचान और जांच में जुटी ही थी कि इसी दौरान गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों के लापता होने की सूचना मिली। रात करीब आठ बजे गांव के पास स्थित कुएं में पांच साल और तीन माह के दो बच्चों के शव तैरते मिले। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों शव बाहर निकलवाए। प्रारंभिक आशंका है कि महिला ने पहले बच्चों को कुएं में फेंका और फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment