चितौडग़ढ़
नरेन्द्र सेठिया
अफीम की अवैध खेती
जिले में गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का पुलिस ने किया भंडाफोड़
खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त कर खेत मालिक को किया गिरफ्तार,अवैध अफीम के पौधे से निकाला गया दूध(अफीम ) करीब आठ सौ ग्राम अफीम का दूध भी किया पुलिस ने जब्त ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत राशमी थाना पुलिस की कार्यवाही।
पुलिस थाना राशमी द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए खेत मे गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए भालोटा की खैडी में शोभालाल जाट के खेत पर गन्ना की फसल के बीच में अवैध अफीम की खेती बो रखी है।
जहाँ खेत पर गेंहू, चना व गन्ने की फसल बोई हुई थी, गन्ने की ऊंची फसल के बीच अवैध अफीम बोई हुई मिली क्षेत्र के पटवारी के समक्ष खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे वजन 431 किलो अफिम के डोडा चिर लगाने की नुका व अफिम लुवाई करने का छरपला को मौके से जब्त किया गया।
वही इस मामले में खेत मालिक 45 वर्षीय शोभालाल जाट निवासी भालोटा की खैडी पुलिस थाना राशमी को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने आम नागरिकों से अपील की है , यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होतो तुरन्त पुलिस के कंट्रोल नम्बर या नजदीकी पुलिस थाने पर जानकारी दे सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





