चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
- निकुंभ महावीर इंटरनेशनल केंद्र निकुंभ की पहली कार्यकारिणी बैठक एवं होली मिलन समारोह अध्यक्ष वीर महावीर कुमार मेहता की अध्यक्षता में कमला मिश्री वाटिका में आयोजित हुआ। बैठक में उपस्थित सभी वीर सदस्यों का अध्यक्ष मेहता द्वारा श्रीफल भेंट कर बहुमान किया गया। मंत्री वीर चंद्रप्रकाश पालीवाल ने बताया कि बैठक में केंद्र की आगामी त्रैमासिक कार्य योजना के तहत गर्मी के मौसम को देखते हुए बस स्टैंड स्थित जल मंदिर व्यवस्था का सुचारू संचालन प्रारंभ करने, चैत्र मास की नवरात्रि के प्रथम दिवस को शक्तिपीठ आसावरा माता में बिमारों के लिए फल वितरण करने, स्थानीय चिकित्सालय में बेबी किट वितरण करने का आयोजन रखने, बालोतरा में आयोजित जोन कॉन्फ्रेंस में भाग लेने की कार्य योजना को क्रियान्वयन करने के बारे में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में विगत दिनों वयोवृद्ध श्रावक स्व. कचर मल पोरवाल के निधन पर परिवारजनों द्वारा नेत्रदान करवाने की पहल पर पोरवाल परिवार का आभार जताया गया। इस अवसर पर संरक्षक सदस्य वीर देवेंद्र त्यागी,वीर प्रेम सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर चेतन लाल जैन, वीर किशन लाल लोहार, कोषाध्यक्ष वीर आजाद पोरवाल, वीर जसराज मेनारिया,वीर अभिषेक पोरवाल, वीर महेश कुमार टांक, उपाध्यक्ष वीर रजनीश पालीवाल,वीर एडवोकेट राहुल मेहता, वीर शांतिलाल प्रजापत उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 24





