सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 36 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए।

SHARE:

चितौडगढ,सांवलियाजी,नरेन्द्र सेठिया
भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 36 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए,
छठे चरण की गणना हुई सम्पन्न

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 36 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए। ज्ञात हो की गत कृष्णपक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। भंडार से प्राप्त राशि की गणना लगातार की जा रही है। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव के नेतृत्व में बोर्ड पदाधिकारी व मंदिर मंडल के आलाधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को छठे चरण की गणना की गई, जिसमें 01 करोड़ 95 लाख 27 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। कुल छः चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से इस माह अब तक कुल 36 करोड़ 49 लाख 82 हजार की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना बुधवार को सातवें चरण के रूप में की जाएगी। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी अभी बाकी है। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना व भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment