पन्नाधाय व राजमाता कर्मावती के जीवन से प्रेरणा ले-माली

SHARE:

पन्नाधाय व राजमाता कर्मावती के जीवन से प्रेरणा ले-माली
रानी,पाली। पन्नाधाय व राजमाता कर्मावती के जीवन से प्रेरणा लेकर हम राष्ट्र के लिए जीवन जिएं। उक्त उद्गार सेवा भारती सह प्रांत मंत्री विजयसिंह माली ने स्थानीय एकलव्य बाल संस्कार केन्द्र व डॉ अंबेडकर बाल संस्कार केन्द्र में व्यक्त किए।
माली ने पन्ना धाय व राजमाता कर्मावती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए त्याग व बलिदान को अनुकरणीय व अभिनंदनीय बताया। उन्होंने बाल संस्कार केन्द्र के भैया बहनों को इनसे जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं। इससे पहले प्रकल्प शिक्षक प्रदीप प्रकाश के निर्देशन में बाल संस्कार केन्द्र के भैया बहनों ने शानदार वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस अवसर पर कहानी कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। माली ने बाल संस्कार केन्द्रों की गतिविधियों का अवलोकन कर सराहा तथा भैया बहनों से संवाद कर फीडबैक लिया तथा उनसे नियमित रूप से बाल संस्कार केन्द्र आने का आग्रह किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख गोविंद वैष्णव,खंड सेवा प्रमुख चंपालाल कुमावत, सह नगर कार्यवाह जयसिंह,सेवा भारती जिला मंत्री शंकरलाल मालवीय,नगर संयोजक शेष कुमार , खुशपाल व दीपाराम उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ सेवा भारती शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा प्रकल्प संचालित करतीं हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment