सांवरिया सेठ को कोटा के एक भक्त ने सोने की चेन भेंट की

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भादसोड़ा प्राचीन सांवरिया सेठ को कोटा के एक भक्त परिवार ने सोने की चेन भेंट की मंदिर मंडल ने भक्त परिवार का स्वागत किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में स्थित प्राचीन सांवरिया सेठ के मंदिर पर कोटा के माहेश्वरी परिवार ने भगवान सांवलिया सेठ को एक सोने की चेन वजन 7.30 ग्राम भेंट की। माहेश्वरी परिवार ने बताया कि भगवान सांवलिया सेठ को उन्होंने एक अर्जी दी थी जिसकी भगवान सांवलिया सेठ ने मन्नत पूरी कर दी इसी उपलक्ष्य में भगवान सांवलिया सेठ को सोने की चेन भेंट कर मंगल कामनाएं की। इस अवसर पर प्राचीन सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर रमेश अग्रवाल लोकेश दर्जी सहित कई भक्तजन उपस्थित थे। मंदिर मंडल की ओर से भक्त परिवार को भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीर एवं ऊपरना उड़ा करके स्वागत अभिनंदन किया पुजारी शंभू दास महाराज ने भक्त परिवार को चरनामृत तुलसी पत्र प्रदान किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment