अबूधाबी से अयोध्या लौटे महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, एयरपोर्ट पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत
संजय यादव अयोध्या
अयोध्या।
दशरथ महल के महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य एक सप्ताह तक अबूधाबी में फंसे रहने के बाद सकुशल अयोध्या लौट आए। उनके अयोध्या पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार, महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अबूधाबी गए थे। इस दौरान कुछ कारणों से उनकी वापसी में देरी हो गई और वे लगभग एक सप्ताह तक वहीं फंसे रहे।
अयोध्या लौटने की खबर मिलते ही उनके अनुयायियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। एयरपोर्ट पर बृजभूषण शरण सिंह सहित कई समर्थकों और श्रद्धालुओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने सभी श्रद्धालुओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से वे सकुशल वापस अयोध्या पहुंच गए हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





