बाबा मुन्ना दास का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

SHARE:

अयोध्या: बाबा मुन्ना दास का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
Ayodhya में अधिकारी संत श्री पलटू दास जी का अखाड़ा में पूज्य बाबा मुन्ना दास का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संत-महंतों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय भक्तों ने बाबा मुन्ना दास को पुष्पमालाएं अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जन्मदिन के पावन अवसर पर अखाड़ा परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित संतों और भक्तों ने बाबा मुन्ना दास के आध्यात्मिक जीवन, सेवा भाव और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर संत श्री पलटू दास जी अखाड़ा महंत धर्मेंद्र दास शास्त्री जी, महंत बाबा गुरु भरत दास जी महाराज, ने अपने शिष्य अधिकारी बाबा मुन्ना दास के जन्म दिन पर आए हुए संत महंतों का स्वगत सत्कार किया एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने मिलकर बाबा मुन्ना दास का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों महंत संजय दास दास, महंत विराट दास, महंत पंकज दास, देवांश दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, महंत अवध राम दास,हेमंत सिंह,के बीच प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment