महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर ‘राष्ट्र प्रथम’के भाव से कार्य करे-माली

SHARE:

महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर ‘राष्ट्र प्रथम’के भाव से कार्य करे-माली
सादड़ी,पाली।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप देशभक्त, मातृभूमि के प्रति अनुराग रखने वाले स्वतंत्रता प्रिय शासक थे। महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी हर विद्यार्थी को पढ़नी चाहिए। उन्होंने हल्दीघाटी युद्ध ,दिवेर युद्ध की भी जानकारी दी।इस अवसर पर सुमन सोनी ने प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप को मानवीय मूल्यों का संवाहक बताया। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।अवसर पर महिपाल, ओमप्रकाश प्रजापत,अंतिमा ,प्यारी कुमारी,रायसिंह लोधा समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इससे पहले माली ने सेठ फुटरमल हिम्मतमल बाफना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम सादड़ी में प्रार्थना सभा में महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा महाराणा प्रताप को स्वतंत्रता प्रिय देशभक्त वीर शिरोमणि बताया।इस अवसर पर संस्था प्रधान इंदुबाला ने भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर युवराज गौड़,पूनम कुंवर, गिरधारीलाल रैगर समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक 28फरवरी 1572को गोगूंदा में हुआ। इस वर्ष शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस हर विद्यालय में मनाया जाना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment