बिना नोटिस भवन गिराए जाने का मामला गरमाया
पीड़ित भवन स्वामियों ने पूर्व मंत्री पवन पांडेय से मुलाकात कर लगाई न्याय की गुहार
अयोध्या ।मांझा बरहटा क्षेत्र में अयोध्या प्रशासन के सहयोग से आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस भवन गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित भवन स्वामियों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।भवन मालिक दिनेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, राजेश कुमार गुप्ता एवं शिवम साहू समेत अन्य स्थानीय निवासियों ने पूर्व मंत्री को अपने जमीन के बैनामे के दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना नोटिस बुलडोजर चलाकर उनके मकान गिरा दिए।इस पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस मकान और दुकानों को गिराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को सर्किल रेट से छह गुना मुआवजा या जमीन के बदले जमीन दी जाए, ताकि वे अपना जीवनयापन सुचारू रूप से कर सकें।मौके पर क्षेत्र के कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज उठाई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





