पावली पंचायत में रास्ता बना तालाब, पंचायत कर रही अनदेखा।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट पावली पंचायत में रास्ता बना तालाब, पंचायत कर रही अनदेखा

राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली में आम रास्ता बहुत ज्यादा खराब होने के कारण लोगों को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के अनुसार यह आम रास्ता बारू जाने वाला ,एक आम रास्ता है, जो काफी लंबे समय से किचडों से भरा हुआ एक आम आस्ता है, यह रास्ता ग्रामीण इलाकों में बहुत ज्यादा ही खराब होने के कारण लोगों में कई मौसमी बीमारियों का प्रभाव पड़ रहा है सबसे बड़ी बात तो यह आ रही है इस रास्ते के पास में जय हिंद विद्या निकेतन प्राथमिक उच्च विद्यालय इस विद्यालय में छात्र-छात्रा यहा पढ़ते हैं उनको भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जो मलेरिया, डेंगू आदि कई बीमारियों का शिकार बन रहे है, पावली पंचायत में कई बार कहने के बाद भी पंचायत से कहा- सुनी में निकाल देती है, इस रास्ते से कई जन प्रतिनिधि भी गुजरते हैं लेकिन इस रास्ते की कार्रवाई नहीं करते हैं यह रास्ता नहीं ,एक तालाब बन गया है जो निकालने के लिए दूसरा रास्ता का उपयोग करना पड़ रहा है पावली पंचायत को पहले भी सूचित किया गया, ग्राम पंचायत पावली में श्री भैरुनाथ स्थान के प्रांगण में काफी समय से लगी हुई ,पानी की टंकी की स्टैंड बुरी तरह से डाग मंच होने से हादसा का एक कारण बन गया व इस टंकी से पावली ग्राम के विभिन्न मोहल्ले वासियों के द्वारा पानी पिया जाता है पंचायत में ऐसी कई पानी टंकियां है जो इसी तरह दुर्घटना का स्थान बन चुकी है ग्राम पंचायत पावली इसे से अनदेखा कर रहा है। हादसा का केंद्र बन रहा है लेकिन अभी तक उसकी भी सुनवाई नहीं हुई है और नहीं इस रास्ते की सुनवाई हो रही है मोहल्ले आक्रोश जताते हुए बताया कि अगर पंचायत हमारे सुनवाई नहीं करती हैं तो हम सब लोग मिलकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment