चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन
प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर बुधवार को रमज़ान माह की चाँद रात पर उमड़े जायरीन।
दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार बुधवार को दिन-भर आशिके दीवाना का आना-जाना लगा रहा। आस्ताना ऐ आलिया मे स्थित मुख्य मज़ार पर चादर, फूल, अगरबत्ती, इत्र पेश करने के लिये लम्बी-लम्बी कतारे लगी।
आहाता ए नूर मे महफिले मीलाद व महफिले समा का प्रोग्राम दिन-भर चलता रहा, मैला ग्राऊण्ड मे 250 से उपर अस्थाई दुकाने लगी। जायरिनो की व्यवस्था हेतु 30 सिक्यूरिटी गार्ड तैनात किए गए। दरगाह शरीफ की औलिया मस्जिद मे मोलाना हाफिजो कारी मोहम्मद शाकीर की ईमामत मे सेकड़ो लोगो ने तराविह की नमाज अदा की और रोजेदारो के लिए सुबह सेहरी का इंतजाम किया गया। चिराग बत्ती के समय मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की तो आमीन-आमीन की सदा से दरगाह परिसर गूंज उठा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





