विद्यालय की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया।

SHARE:

एसीबीईओ माली ने देसूरी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

देसूरी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधरामाता की ढाणी, राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय शैली माता मंदिर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मीनाक्षी पुरोहित ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया व आगामी माह में कक्षा 3के विद्यार्थियों के लिए होने वाले बुनियादी अधिगम अध्ययन की चर्चा कर तैयारी के लिए निर्देश दिए। संस्था प्रधान मीनाक्षी पुरोहित ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर संजुलता गोस्वामी,रेखा छीपा, मंजुलता मीणा,विभा चौहान व जीतु भाटी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । इससे पहले माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधरामाता की ढाणी, राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय शैली माता मंदिर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान चेतनसिंह राणावत, अतुल कुमार शर्मा व शिवराम राईका समेत समस्त संस्था प्रधान व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से संबलन प्रदान करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment