भामाशाहों द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराना अभिनंदनीय व भामाशाहों द्वारा सुविधा अनुकरणीय -माली

SHARE:

विद्यार्थियों के लिए भामाशाहों द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराना अभिनंदनीय व भामाशाहों द्वारा सुविधा अनुकरणीय -माली

देसूरी,पाली।

विद्यार्थियों के लिए भामाशाहों द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराना अभिनंदनीय व अनुकरणीय है।अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिराली में भामाशाह वागाराम पकाराम चौधरी गिराली के सहयोग से समस्त 105विद्यार्थियों को जूते व मौजे वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि विद्यादान महादान है।भामाशाहों का संबलन विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करेगा। माली ने भामाशाह प्रेरक पवन विश्नोई अध्यापक समेत समस्त स्टाफ की भी भूरि भूरि प्रशंसा की व विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह विद्यालय उत्कृष्टता का केंद्र बनेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह प्रतिनिधि टीकमदास वैष्णव की।
सर्वप्रथम संस्था प्रधान जीवाराम देवासी के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ द्वारा भामाशाह प्रतिनिधि टीकमदास वैष्णव का स्वागत किया गया तथा भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी हमें सहयोग मिलता रहेगा। तत्पश्चात माली ने विद्यालय के सूरज सिंह राजपुरोहित, मयंक,खुशवीर वर्मा,भावेश, यशपाल,राजू गमेती, अर्जुन, निर्मल वर्मा व महेश समेत 9 कब विद्यार्थियों को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा जारी गोल्डन एरो अवार्ड व 40विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रशंसा पत्र वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर गोपाल कुमावत, महेंद्र कुमार,लक्षमणलाल, गोरधनलाल, मूलाराम व संग्राम राम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment