धार्मिक पर्यटन से आर्थिक समृद्धि और वैश्विक पहचान का मार्ग:पूर्व सांसद लल्लू सिंह

SHARE:

धार्मिक पर्यटन से आर्थिक समृद्धि और वैश्विक पहचान का मार्ग: पूर्व सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि रामनगरी अयोध्या को जो विशेष प्राथमिकता दी गई है, वह प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के विकास से स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग, हस्तशिल्प और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह बजट ‘सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और विकास के संतुलन’ का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।
*शहरी विकास, स्वच्छता और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार:पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय*
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट नगर निकायों और शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अयोध्या में स्वच्छता व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, ड्रेनेज और स्मार्ट सुविधाओं के विस्तार के लिए किए गए प्रावधानों से नगर की मूलभूत व्यवस्थाएं और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि रामनगरी को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में यह बजट निर्णायक भूमिका निभाएगा और नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करेगा।
*रामनगरी के समग्र, सुरक्षित और सुव्यवस्थित विकास का रोडमैप:विधायक वेद प्रकाश गुप्ता*
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। बजट में रामनगरी के लिए पर्यटन, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट अयोध्या को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से देश की अग्रणी नगरी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
*ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती:जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विकास को समान महत्व दिया है। अयोध्या जिले में सड़कों, पेयजल, स्वास्थ्य केंद्रों और पंचायत स्तर पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए किए गए प्रावधान स्वागत योग्य हैं। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में भी विकास की गति तेज होगी और आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा। यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment