जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण।

SHARE:

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

अयोध्या।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आज शासन के निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, नजारत, निबंधन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य कार्यालयों का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित आवासीय एवं अनावासीय भवनों की साफ-सफाई, आम जनमानस के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग, भवन मरम्मत एवं समग्र स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर में सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं।अभिलेखों के रखरखाव को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों को क्रमबद्ध तरीके से सुरक्षित रखा जाए तथा फाइलों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान खराब पाए गए फर्नीचर को दुरुस्त कराने अथवा नए फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने परिसर में कई स्थानों पर अव्यवस्थित विद्युत तारों को सुव्यवस्थित कराने एवं खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शौचालयों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिदिन कम से कम दो बार शौचालयों की साफ-सफाई कराई जाए तथा महिला एवं दिव्यांग शौचालयों की व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित हों।उन्होंने यह भी कहा कि कूड़ा-करकट के निस्तारण हेतु उचित स्थानों पर डस्टबिन रखी जाएं, आमजन के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और सभी कार्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment