पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने अयोध्या परिक्षेत्र का पदभार संभाला।

SHARE:

नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने अयोध्या परिक्षेत्र का पदभार संभाला

अयोध्या।

अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार का स्थानान्तरण लखनऊ जोन, लखनऊ हो जाने के उपरान्त नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन वर्मा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने अधिकारियों के साथ परिक्षेत्र की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं प्राथमिकताओं पर चर्चा की।पदभार ग्रहण करते हुए नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा,अयोध्या परिक्षेत्र में सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। अयोध्या परिक्षेत्र के जनपद अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर एवं अमेठी में शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं दोषियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।उन्होंने आगे कहा कि सुचारू एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ माफिया एवं गैंगस्टर के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तथा उनकी संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाएगा।नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक के पदभार ग्रहण से अयोध्या परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment