हिंदू होने पर गर्व करे -बिरोलिया
सादड़ी,पाली।
हम सौभाग्यशाली है कि हम हिंदू हैं,हम भारत को मां मानते हैं।गौ, गंगा, गायत्री,गीता के प्रति श्रद्धा रखते हैं। हम हिंदू होने पर गर्व करे। यही हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य है।उक्त उद्गार विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं 2के सामने आयोजित हिंदू सम्मेलन में व्यक्त किए।
बिरोलिया ने कहा कि हिंदू का विचार मानव व विश्व के कल्याण का विचार है। उन्होंने कहा कि हिंदू ही प्राणियों में सद्भावना की बात कहता है।
भारत माता पूजन से प्रारंभ हुए इस हिंदू सम्मेलन में बोलते हुए पूज्य सागर गिरी व सदानंद गिरी ने सभी हिंदूओं को संगठित रहने व धर्मनिष्ठ बनने का आह्वान किया। सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजयसिंह माली ने पंच परिवर्तन -स्व का बोध,कुंटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण व नागरिक कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।अचलाराम मेघवाल ने हिंदूओं के गौरवशाली इतिहास को याद कर प्रेरणा लेने को कहा। आरती के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ।मंच संचालन कालुराम माली व एडवोकेट विनोद मेघवाल ने किया।इस अवसर पर गोविन्द मीणा, एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित,पार्षद नारायण राव , मांगीलाल घांची,रावाराम राईका, प्रफुल्ल राव, रामपाल मेवाड़ा,विमल त्रिवेदी,नरेश छीपा, मांगीलाल सगरवंशी, भीमाराम चौधरी, गोविन्द वैष्णव, रमेश कुमार जाट,सोहनलाल प्रजापत, मोहनलाल घांची,घीसूलाल चौधरी ,अमित माथुर, नारायण लोहार समेत बारली सादड़ी के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। मोहनलाल मेघवाल,राजेश देवड़ा, प्रकाश चौहान,भंवरलाल घांची , जोगेंद्र चोयल,मुकेश कुमार, मगाराम हिंगड़, प्रतीक भाटी,मोंटू भाटी,अक्षय भाटी , अरविंद राव ,विमल सैन व चुन्नीलाल हिंगड़ ने व्यवस्थाएं संभाली।
उल्लेखनीय है कि संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त सादड़ी नगर की सभी पांचों बस्तियों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





