लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार।

SHARE:

भूपालसागर पुलिस ने किया लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़, ।

भूपालसागर थाना क्षेत्र के उसरोल गांव के पास जंगल में बकरिया चराती हुई भील बालिका को अकेले देखकर बालिका को चाकु दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर बालिका द्वारा गले में पहना हुआ सोने के मांदलिया को चाकु से गले से काटकर व बालिका के कब्जे से एक मोबाईल छीनकर ले जाने एवं कस्बा जाशमा से दरीबा रोड पर खेत पर काम करने जाती हुई महिला को दबोच कर चाकु दिखाकर गले में पहने हुए सोने का मांदलिया को चाकु से काटकर व एन्ड्रोइड मोबाईल फोन लूटकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को भूपालसागर थाना पुलिस ने साइबर सेल व कपासन थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार शुदा आरोपी उच्च दर्ज का बदमाश होकर पूर्व में चोरी व अन्य मुकदमों में गिरफ्तार हो चुका है। अभियुक्त के खिलाफ पुर्व में चोरी, अवैध हथियार रखने, पोक्सो एक्ट, संबंधित थाना कपासन, मण्डफिया, कोतवाली चित्तौडगढ पुर्व में प्रकरण दर्ज है। आरोपी अत्यंत शातिर अपराधी है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भूपालसागर घेवरचन्द पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस थाना भूपालसागर एवं थाना कपासन में पदस्थापित पुलिस अधिकारीयों / कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान करते हुए साईबर सेल जिला चित्तौडगढ से समन्वय स्थापित कर परम्परागत तरीको से आरोपी की तलाश कर लूट की वारदात करने वाले शातिर अपराधीयों का पता लगाया व वारदातो में पूर्व में मुख्य आरोपी मांगीलाल पुत्र हजारी लाल लोदा उम्र 37 वर्ष निवासी उचनार खुर्द थाना कपासन जिला चित्तौडगढ को बापर्दा गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान किया जाकर माल मशरूका सोने का मांदलिया व मोबाईल फोन बरामद कर न्यायालय में पेश कर जेसी कराया गया जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में चल रहा है।
प्रकरण में शेष वांछित आरोपी 33 वर्षीय गुलाब पुत्र नारायण लोदा निवासी कीरखेडा थाना कपासन जिला चित्तौडगढ़ की तलाश कर बापर्दा गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान कर न्यायालय में पेश कर जेसी कराया गया।
*उक्त कार्यवाही में टीम के निम्न सदस्यों का योगदान रहा-*
थानाधिकारी भूपालसागर घेवरचन्द पु.नि., थाना भूपालसागर के एएसआई तेजमल, कानि. लक्ष्मण, राधेश्याम, भरत, अनिल, राजमल व ओम प्रकाश, साइबर सेल के एएसआई राजकुमार, कानि. रामनरेश, थाना कपासन के कानि. राजेश व कुंजबिहारी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment