देसूरी एसीबीईओ माली ने करणवा विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणवा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणवा के कार्यवाहक संस्था प्रधान भंवरलाल चौहान ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया। माली ने कक्षाओं,आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति का फीडबैक लिया । उन्होने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स बताएं तथा कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता।नियमित स्वाध्याय ही सफलता का श्रेष्ठ सोपान है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का भी फीडबैक लिया। माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा का सीधा प्रसारण भी देखा।कार्यवाहक संस्था प्रधान भंवरलाल चौहान ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर गोविन्द सिंह, सांवरलाल तेली, रोहिताश्व, रुपाराम सोलंकी, गिरधारीलाल,मनरुपराम परिहार, जोगाराम, मोहनलाल सोलंकी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु शाला संबलन एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





