विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

SHARE:

दादाई के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दादाई,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय श्री खेताजी धन्नाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाई ,राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दादाई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेबारियों की ढाणी दादाई व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वारका का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं व अभिलेखों को जांचा व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सर्व प्रथम अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली श्रीखेताजी धन्ना जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाई पहुंचे वहां चल रहे दसवीं कक्षा के प्री बोर्ड का जायजा लिया तत्पश्चात कक्षाओं में चल रहे शिक्षण कार्य को देखा व विद्यार्थियों से संवाद कर पाठ्यक्रम की अद्यतन स्थिति का फीडबैक लिया व परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स बताएं ।माली ने कक्षा 1व 6का अवलोकन कर विद्यार्थियों के शैक्षिक कौशल की जांच की।माली ने कार्यवाहक संस्था प्रधान गोविंद सिंह सांदू सहित स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।इस अवसर पर लक्ष्मणसिंह सोलंकी,शिवलाल कुमावत, रमेश सी राणावत, दलपतसिंह सोलंकी, मोतीलाल मीणा, मनमोहन शर्मा, विनोद कुमार, जगदीश लाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।तत्पश्चात माली ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दादाई,राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेबारियो की ढाणी दादाई व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वारका का औचक निरीक्षण किय। माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेबारियों की ढाणी दादाई व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वारका के संस्था प्रधान संजय कुमार भारती व आरती सैनी को नामांकन बढ़ाने के लिए अभी से योजना बनाकर कार्य करने को कहा। तत्पश्चात राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय दादाई का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों की वर्कबुक देखी व पठन कौशल को जांचा व कार्यवाहक संस्था प्रधान अनिल कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों में स्टाफ की उपस्थिति व व्यवस्था को जांचने के लिए शिक्षा अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए जाते हैं ताकि शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment