मीडिया वर्कशॉप से अयोध्या में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली गति।

SHARE:

मीडिया वर्कशॉप से अयोध्या में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली गति।

अयोध्या। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के तारुन और मयाबजार विकासखंडों में 10 से 28 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लगभग 4.93 लाख आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में खिलाई जाएगी। सीएमओ सभागार में आयोजित मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में सीएमओ डॉ. देवेन्द्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि अभियान के लिए 87 सुपरवाइजर और 495 टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि दवा को लेकर भ्रांतियाँ फाइलेरिया उन्मूलन की सबसे बड़ी चुनौती हैं, जिन्हें दूर करने में मीडिया की अहम भूमिका है।
कार्यशाला में अधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया सामाजिक-आर्थिक समस्या भी है और दवा पूरी तरह सुरक्षित है। अभियान के साथ ही 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस तथा 16 से 27 फरवरी तक एमआर अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे बच्चों और समुदाय को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment